Jamshedpur: JDU ने मानगो में चलाया “संपर्क समस्या समाधान” अभियान

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम वार्ड नंबर 33 के टैंक रोड, नित्यानंद कॉलोनी और देश बंधु लाइन में जनता दल (यू) की उलीडीह थाना समिति एवं मानगो थाना समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपर्क समस्या समाधान अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान विधायक सरयू राय के निर्देशानुसार चलाया गया। जद (यू) के नेता वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में जाकर स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को जानकर सूचीबद्ध किया।

स्थानीय लोगों ने नालों की नियमित सफाई न होने को सबसे बड़ी समस्या बताया। नालियाँ कचरे से जाम हैं, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है। गंदगी और दुर्गंध के कारण क्षेत्र में संक्रमण रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

सड़क निर्माण, स्ट्रीटलाइट और अन्य मूलभूत आवश्यकताएं भी उठीं
सड़क निर्माण, नालों पर जाली लगाने, नालों की सफाई, स्ट्रीटलाइट की मरम्मत और नए पोल व लाइट लगाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी अभियान में उठाया गया। तय किया गया कि इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त से वार्ता की जाएगी।

इस अभियान में जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। उलीडीह और मानगो थाना समितियों के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य भी इस अभियान में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, भाजपा पर लगाए अनगिनत आरोप

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देशभर में युवा इकाई का करेगा गठन,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद में हुई बैठक में  लिया निर्णय

युवा सम्मेलन अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन पर बनी रणनीति जमशेदपुर :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व…

Spread the love

Jamshedpur : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का निधन, 27 को होगी अंत्येष्ठि

जमशेदपुर : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का शुक्रवार को टीएमएच में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time