Jamshedpur: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं बीसीए विभाग ने मद्यपान निषेध जागरूकता अभियान चलाया

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस , एनसीसी एवं बीसीए विभाग द्वारा 2 जून को  विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा कैंपस में मद्यपान निषेध जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रांगण से बागुणहातु चौक तक ठेले वाले ,ऑटो वाले, खोमचे वाले सभी को धूम्रपान से होने वाले नुकसान जैसे तरह-तरह की बीमारियों आदि से अवगत कराया ।

उज्जवल भविष्य को अंधकार में ले जा रहे हैं

आज के समय में नशा किस प्रकार हमारे घर ,परिवार ,समाज को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहा है ,स्कूली बच्चे किस तरह नशे की लत में अपने आने वाले भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं साथ ही समाज के नौजवान किस तरह नशे की लत में लग अपने उज्जवल भविष्य को अंधकार में ले जा रहे हैं इन सब बातों को छात्राओं ने अपने नुक्कड़ नाटक द्वारा आसानी से लोगों के बीच पहुंचाया। इस कार्यक्रम तो सफल बनाने में एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी,एनसीसी ऑफिसर प्रीति सोनकर, बीसीए विभाग के रितेश कुमार ठाकुर तथा सभी छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने 50 साल की उम्र में बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा से की शादी

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : दो माह से लंबित वेतन भुगतान व जनगणना कार्य में लगाए जाने से शिक्षकों का फूटा आक्रोश, डीईओ से मुलाकात कर जतायी आपत्ति

    पोटका : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों एवं विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) से मुलाकात कर दो माह से लंबित…

    Spread the love

    Gua : डीएवी एनआईटी  में 11 से 13 तक  तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला की हुई शुरुआत

    गुवा : डीएवी एनआईटी जमशेदपुर मे क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के शुभारंभ में डीएवी एनआईटी जमशेदपुर धर्म शिक्षक धर्म प्रकाश शास्त्री ने क्षेत्रीय रीजनल पदाधिकरी सुश्री रेखा कुमारी की अध्यक्षता एवं शिक्षकों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time