Bokaro : घर से लापता व्यक्ति का शव तालाब से बरामद, जानें शव मिलने के बाद परिजनों ने क्या कहा, देखें वीडियो

चार दिनों से घर से लापता था व्यक्ति, मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

बोकारो : बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब से रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. उक्त व्यक्ति की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछड़ी गांव के रहने वाले सुरेश सिंह के रुप में हुई. सुरेश सिंह पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता था. परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने में दे दी थी. साथ ही अपने स्तर से उनकी खोजबीन कर रहे थे. घटना के बारे में बताया जा रहा है की बालीडीह थाना पुलिस को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के तालाब में एक शव तैर रहा है. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया. उसके बाद उसकी पहचान हुई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. जिसके कारण वे बिना बताए कहीं भी चले जाते थे. दूसरी ओर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. इस संबंध में एक यूडी केस दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें : कांड्रा में चोरी की बाइक के साथ युवक पकड़ाया, भेजा गया जेल

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time