Ramgarh: आधार सीडिंग से लेकर दाल-भात योजना तक की हुई समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रामगढ़: रामगढ़ समाहरणालय के ब्लॉक बी स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में खाद्यान्न आपूर्ति, आधार व मोबाइल नंबर सीडिंग सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने प्रखंडवार आपूर्ति पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की कि पीवीटीजी डाकिया योजना, आधार व मोबाइल सीडिंग तथा खाद्यान्न की आपूर्ति किस स्तर तक हुई है.

उन्होंने गोदामों में खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की स्थिति पर भी रिपोर्ट तलब की और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.

लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष शिविर लगाकर राशन कार्डधारियों के आधार व मोबाइल नंबर की लंबित सीडिंग शीघ्र पूरी की जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में लाभुक वंचित न रहें. बैठक में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, हरे राशन कार्ड वितरण और अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि इनमें पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर सामान्य शाखा प्रभारी रीना कुजूर, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं तकनीकी स्टाफ मौजूद रहे.

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त के निर्देश पर हुई प्रशासनिक समीक्षा बैठक, पारदर्शिता और समन्वय पर विशेष बल

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  राष्ट्रीय व शहरी स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने लंबित मांगो को लेकर सीएमओ को सौंपा मांग पत्र

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) एवं XV वित्त आयोग (XV-FC) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को…

Spread the love

Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time