Kharagpur: खड़गपुर–रानीताल खंड का महाप्रबंधक ने किया गहन निरीक्षण, यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता पर रहा फोकस

खड़गपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने गुरुवार को खड़गपुर से रानीताल तक के रेल खंड का व्यापक निरीक्षण किया. उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक के.आर. चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान बेलदा, जलेश्वर, रूपसा, बालेश्वर, सोरो, सबिरा और रानीताल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सुविधाओं और संरचनात्मक विकास की समीक्षा की गई. अमृत भारत स्टेशन योजना और तीसरी रेल लाइन परियोजनाओं की प्रगति को भी परखा गया.

स्टेशन की हर व्यवस्था की गई जांच
महाप्रबंधक ने स्टेशन यार्ड, क्रॉसिंग पॉइंट्स और पैनल रूम का सूक्ष्म निरीक्षण किया. उन्होंने सिग्नलिंग प्रणाली और नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली को देखा और ट्रेन संचालन की सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता पर रहा फोकस
प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल, रोशनी, दिव्यांगजनों की सुविधाओं और प्लेटफॉर्म की स्थिति का मूल्यांकन कर उन्नत मानकों के अनुरूप कार्यों की स्थिति की जांच की गई. साथ ही, स्वच्छता और साइनेज की व्यवस्था को भी खंगाला गया. मिश्रा ने सभी परियोजना दलों से समय पर, गुणवत्ता-युक्त कार्य निष्पादन की अपेक्षा जताई. उन्होंने ऑन-ग्राउंड स्टाफ से संवाद कर उन्हें परिचालन उत्कृष्टता और यात्री संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रोत्साहित किया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पुराने विमानों की उड़ान बन रही है खतरा, NCP युवा मोर्चा ने जताया शोक

Spread the love

Related Posts

Potka : मुकेश कुमार साव  ने संभाला कोवाली थाना प्रभारी का पदभार

पोटका : वरीय आरक्षी अधीक्षक पियुष पांडेय द्वारा विभिन्न थानों में नए थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर की पोस्टिंग किए जाने के बाद कोवाली थाना के नए थाना प्रभारी के रूप…

Spread the love

GUA : गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया संकल्प

गुवा :  गुवा थाना परिसर में गुरुवार देर शाम आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *