Gamharia: परिवहन विभाग ने चलाया विशेष अभियान, वसूले 45,800 रुपये

गम्हरिया: कांड्रा मोड़ पर गुरुवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने किया. अभियान में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की भी संयुक्त सहभागिता रही.

अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों की सघन जांच की गई. मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन पर कुल 45,800 रुपये की जुर्माना राशि मौके पर ही वसूली गई. यह जुर्माना बिना हेलमेट, बीमा नवीकरण, प्रदूषण प्रमाणपत्र की अनुपस्थिति जैसे कारणों पर लगाया गया.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे अपने सभी वैध दस्तावेज अद्यतन रखें और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: 18 लाख रुपये के एल्युमिनियम एंगल की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में अनियमित उपस्थिति पर प्रशासन की सख्ती, बायोमैट्रिक हाज़िरी अनिवार्य

जमशेदपुर:  एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की अनियमित उपस्थिति लंबे समय से समस्या बनी हुई थी। हाल के कई निरीक्षणों में पाया गया कि वार्ड, ओपीडी और इमरजेंसी में…

Spread the love

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल को अल्टीमेटम, 8 दिसंबर तक हर हाल में चालू हों सभी ICU !

जमशेदपुर:  एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए परिसर में बने सभी आइसीयू वार्ड पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन कई दिनों से शुरू नहीं हो पा रहे थे। इससे गंभीर मरीज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *