Adityapur: 18 लाख रुपये के एल्युमिनियम एंगल की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-6 स्थित खेतान अजिंक्या कंपनी से लगभग 18 लाख 3 हजार 706 रुपये मूल्य के एल्युमिनियम एंगल को फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए ठग लिए जाने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए नकली नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड का प्रयोग किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया.

तबरेज खान गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्य अब भी फरार
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मुख्य आरोपी तबरेज खान को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जांच के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार से संचालित एक अंतर्राज्यीय गिरोह की संलिप्तता सामने आई है. जांच में प्रयुक्त आईसर ट्रक और चोरी गए एल्युमिनियम एंगल को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है. गिरोह के खिलाफ असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस दल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चला रही है. छापेमारी दल में एसडीपीओ समीर सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, अनुसंधानकर्ता निरंजन कुमार, रामरेखा पासवान, विपुल कुमार ओझा एवं तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनी और संवाद आयोजित

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time