Jadugora : चंदनपुर में चयनित लाभुक समिति को मान्यता नहीं देने से ग्रामीणों में पोटका बीडीओ ने खिलाफ ग्रामीणों में उबाल, डीसी से शिकायत

पोटका प्रखंड के के चंदनपुर में 25 लाख की लागत से जाहेर थान की होनी है घेराबंदी

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के चंदनपुर में पारम्परिक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में दूसरी बार पुनर्गठित लाभुक समिति को मान्यता नहीं देने से पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा के खिलाफ ग्रामीणों में उबाल बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों में नाराज़गी इस बात को लेकर है कि पोटका बीडीओ  ने परियोजना निदेशक समेकित जनजातीय विकास अभिकरण  को भेजे पत्र (पत्रांक संख्या 1147 दिनांक 11 जुलाई 2025) में पूर्व में गठित पांच सदस्यीय लाभुक समिति को रद्द कर दोबारा पुनर्गठित लाभुक समिति को 25 लाख की लागत से जाहेरथान निर्माण हेतु अनुशंसा की गई थी। अब पोटका बीडीओ द्वारा तीसरी बार ग्रामसभा करके लाभुक समिति बनाने के से चंदनपुर के ग्रामीणों में उबाल है। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को  उपायुक्त से निष्पक्ष जांच कर पोटका बीडीओ द्वारा अनुशंसित लाभुक समिति को जाहेर थान निर्माण का कार्यादेश  देने की मांग उठाई। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा

लाभुक समिति में इन्हें रखा गया

जादूगोड़ा : बीते आठ मई को पत्रांक संख्या 687 दिनांक  19 अप्रैल के आलोक में पारम्परिक ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत के चंदनपुर में  आयोजित बैठक में लाभुक समिति का चयनित किया गया था। जिसकी अनुशंसा पोटका बीडीओ व ग्रामसभा द्वारा अनुशंसित लाभुक समिति में अध्यक्ष मकरो हेंब्रम, सचिव जादू हेंब्रम,  कोषाध्यक्ष सिंगरई हांसदा को चुना गया। इसी चयनित लाभुक समिति को ग्रामीण 25 लाख की लागत से बनने वाली जाहेर थान का कार्यादेश देने की मांग उठा रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीण

उपायुक्त से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में लाभुक समिति के अध्यक्ष मोकरों हेंब्रम, अर्जुन हेंब्रम, राम हेंब्रम, साहेब माडीं, सनातन हेंब्रम, बाडहा हेंब्रम, दुःखु मुर्मू, सनातन मुर्मू आदि ग्रामीण शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : यूसिल के नरवा पहाड़ आवासीय कॉलोनी का जर्जर क्वॉटर बना मौत का डेरा,  कंपनी कर्मी डर के साये में जीने को विवश

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time