Jamshedpur : विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटी बैंक व जीवन ज्योति ने किया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर : रोटी बैंक एवं जीवन ज्योति के संयुक्त तत्वावधान में मानगो स्थित डिमना रोड के भीमराव अंबेडकर पार्क में एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान में वृद्धि तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं तथा युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । प्रतियोगिता के दौरान सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भारतीय संविधान, देश में लागू नए कानून, खेल, करंट अफेयर्स, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े विविध विषयों पर प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, प्रतिभा और त्वरित उत्तरों से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। कड़े मुकाबले के बाद शुभम श्रीवास्तव ने प्रथम, कोमल कुमारी ने द्वितीय तथा जय प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नवनीत एवं खुशबू को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रोटी बैंक के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने कहा कि युवाओं में ज्ञान, जागरूकता और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को नियमित रूप से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की। जीवन ज्योति के उपाध्यक्ष आर. बी. सहाय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास का संचार करती हैं तथा उन्हें नई जानकारियां प्राप्त करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक पंकज तिवारी एवं रविशंकर सहित अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनोज मिश्रा, आर. बी. सहाय, रविशंकर, पंकज तिवारी, प्रिंस, जिष्णु महतो, रेणु कुमारी, कीनू बैठा, बी.के. दास, एल.बी. प्रसाद, ए.के. श्रीवास्तव, अंजलि, जयप्रकाश, मुकेश, अविनाश, सुमित, आदित्य राज, रूचि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : RADAR SPECIAL : नई पहल से इतिहास रचेंगे सीएम व परिवहन मंत्री,पंचायतों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगेगा शिविर

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो गहरी नाली में जा घुसी, बड़ा हादसा टला

गुवा : किरीबुरी के सिविल ऑफिस के समीप रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो (ओडी02एटी-0008) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी नाली में जा घुसी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक, सफाई समिति के गठन का लिया निर्णय

गुवा : बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में बढ़ती गंदगी और कचरे की समस्या को देखते हुए स्वच्छता अभियान को लेकर रविवार को स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time