RADAR SPECIAL : नई पहल से इतिहास रचेंगे सीएम व परिवहन मंत्री,पंचायतों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगेगा शिविर

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ इतिहास रचने की तैयारी में है। यदि घोषणा के अनुरूप सबकुछ ठीक ठाक पार्दर्शी तरीके से हुआ तो राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ का कार्यकाल इतिहास में दर्ज हो जाएगा। सोमवार को परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। वहीं पंचायतों में शिविर लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का निर्देश दिया।समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राजीव रंजन समेत अन्य मौजूद थे।

जानिए अभी लाइसेंस बनाने की क्या है प्रक्रिया ?

वर्तमान में लाइसेंस बनाना आसान नहीं है। ऐसा इस लिए कह रहा हूं कि लाइसेंस बनाने के लिए ऑनलाइन फार्म भरकर निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद विभाग के पास हार्ड कॉपी जमा कराना होता है। फिर मोबाइल पर फोटोग्राफी के लिए डेट मिलता है। यदि दलाल के संपर्क में गये तो एक मुश्त राशि , शुल्क समेत ऑफीस का कथित खर्चा देकर निश्चिंत हो जाईए। लाइसेंस मिल जाएगा। परंतु इसके जेब ज्यादा ढ़ीली करनी पड़ती है। अब पंचायतों में शिविर लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की घोषणा से गरीब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

राज्य की महिलाओं को मुफ्त ड्राइविंग लाइसेंस देने की मांग आज भी अधूरी

पूर्व में तत्कालीन परिवहन मंत्री ने कहा था कि राज्य की महिलाओं को मुफ्त ड्राइविंग लाइसेंस मुहैया कराई जाएगी। परंतु यह पहल आज तक पूरी नहीं हुई। राज्य के मुखिया के हालिया निर्देश के बाद परिवहन विभाग आगे क्या कदम उठाता है, यह गौरतलब होगा।

इसे भी पढ़ें : RADAR IMPACT : गदड़ा-राहरगोड़ा सड़क की बदहाली को लेकर महिलाओं का आंदोलन रंग लाया, 8 जून से शुरू होगा सड़क निर्माण का कार्य

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर

जमशेदपुर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को जिला सलाहकार समिति की बैठक का…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से घायल युवक मानस पान ने बारीपदा अस्पताल में तोड़ा दम, इकलौते बेटे की मौत से वृद्ध माता-पिता हुए बेसहारा

बहरागोड़ा : धालभूमगढ़ से कंपनी का काम निपटाकर घर लौट रहे बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव निवासी 35 वर्षीय मानस पान की बहरागोड़ा में एक अज्ञात ट्रक की चपेट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time