Muri :  प्रखंड कार्यालय में देवेंद्र नाथ महतो की पहल पर जन समस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, उमड़ी फरियादियों की भीड़

41 संवेदनशील मामलों का त्वरित निष्पादन, कई शिकायतें प्रक्रियाधीन

मुरी : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो की पहल पर मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सिल्ली में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों की विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं, अन्य मामलों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रक्रियाधीन किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जमीन विवाद, मनरेगा, पेयजल, साईकिल वितरण तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं पर सुनवाई की गई। संबंधित अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए कुल 41मामलों का त्वरित निष्पादन किया।

अंचल कार्यालय के सभागार में आयोजित इस शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचल निरीक्षक दीपक मिंज, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार, हल्का कर्मचारी भुवनेश्वर सींह तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुमित कुमार लाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जन समस्या समाधान शिविर में सिल्ली प्रखंड के लगभग सभी 20 पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभागार में देर शाम तक जनसुनवाई का सिलसिला जारी रहा। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी कृष्णा महतो, जाकिर खान, हरे कृष्णा महतो, महावीर प्रसाद साहू, बिरेन महतो, चण्डी प्रसाद महतो,खुदीराम महतो, सुखदेव महतो,राजकिशोर महतो,कार्तिक महतो,अजय महतो,गुहीराम संवासी, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि संगठन जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा लाभुकों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें : Gua : युवाओं से सामाजिक कार्यों में जुड़ने की अपील, दूबिल गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, MLA पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा का बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में तीन दिवसीय राखी मेला का शुभारंभ सोमवार को हो गया, जों 22 जुलाई बुधवार तक चलेगा। मेला…

Spread the love

Jamshedpur : स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालित “पर्यावरण पहल” अभियान के अंतर्गत शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बागबेड़ा के मतलाडीह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time