Gua : जेईई एडवांस्ड 2026 में प्रेम एसआर की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुवा : मेघाहातुबुरु के प्रतिभाशाली छात्र प्रेम एसआर ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 142 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 7438 वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे कोल्हान क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के छात्र प्रेम बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। वे लगातार अपने विद्यालय में टॉपर रहे और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण के कारण यह मुकाम हासिल कर सके। शिक्षकों के अनुसार, प्रेम हमेशा से गंभीर और एकाग्र छात्र रहे हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम को अपनी आदत बना लिया। प्रेम के पिता सुब्रमण्यम रमेश कुमार और माता आर. रेवती ने इस सफलता का श्रेय उनके बेटे की लगन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। परिवार ने बताया कि यह सफलता वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार ने प्रेम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। प्रेम की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : RADAR SPECIAL : नई पहल से इतिहास रचेंगे सीएम व परिवहन मंत्री,पंचायतों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगेगा शिविर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, MLA पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा का बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में तीन दिवसीय राखी मेला का शुभारंभ सोमवार को हो गया, जों 22 जुलाई बुधवार तक चलेगा। मेला…

Spread the love

Jamshedpur : स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालित “पर्यावरण पहल” अभियान के अंतर्गत शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बागबेड़ा के मतलाडीह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time