Adityapur: मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनी और संवाद आयोजित

आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित अटल पार्क सभागार में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी, संवाद और प्रोफेशनल जनों की सभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विषयों पर गहन विमर्श हुआ. प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. 2014 में कार्यभार संभालने के बाद मोदी ने तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर देशहित में कड़े निर्णय लिए.

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है. मोदी सरकार ने आम जनजीवन को सरल बनाने वाले निर्णय लिए और 140 करोड़ देशवासियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोले.

“सबका साथ, सबका विकास” मंत्र को बताया परिवर्तन की कुंजी
राकेश प्रसाद ने कहा कि भारत अब चुनौतियों से पीछे नहीं हटता, बल्कि उन्हें अवसर में बदलता है. “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” जैसे मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने जनकल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का यह कालखंड एक स्वर्णिम युग बन गया है. प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, बड़कुवर गगराई, सोनाराम बोदरा, राकेश सिंह, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्र, आरआईटी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह और भोगेंद्र नाथ झा समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद थे.

सभी नेताओं ने एकमत से कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान और तेज किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: सफाईकर्मियों की अनदेखी कर रहा है NIT प्रबंधन, 13 दिनों से जारी है हड़ताल

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के इकोलॉजिकल पार्क का होगा कायाकल्प, विधायक समीर मोहंती ने किया 18 कॉटेज का भूमि पूजन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बस स्टैंड के पीछे स्थित 183 एकड़ में फैले विशाल इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time