Adityapur: आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला के इलाज का भारी बिल हुआ माफ, सांसद और समाजसेवी ने की मदद

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बनता नगर की निवासी ईशू देवी विगत पाँच दिनों से पेट में पथरी की पीड़ा से जूझ रही थीं. उनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), जमशेदपुर में चल रहा था. इलाज के कुल खर्च 63,453 रुपये का बिल उनके परिवार के लिए चुकाना असंभव हो गया था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी राकेश सिंह ने ईशू देवी के पति अक्षय कुमार की बातों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की. उन्होंने दूरभाष पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से संपर्क साधा और महिला के बिल को माफ करने का आग्रह किया.

सांसद की पहल से राहत की सांस
सांसद विद्युत वरण महतो ने मानवीय पहल करते हुए टीएमएच प्रबंधन से संपर्क किया. समाजसेवी राकेश सिंह और सांसद की संयुक्त पहल पर 43,651 रुपये का बकाया बिल माफ कर दिया गया. इसके पश्चात ईशू देवी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. ईशू देवी के परिजनों ने सांसद विद्युत वरण महतो और समाजसेवी राकेश सिंह का हृदय से आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि यदि समय पर यह मदद नहीं मिलती तो वे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ रहते.

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मोदी सरकार के 11 वर्षों पर बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं उपलब्धियाँ, राज्य सरकार पर किए तीखे सवाल

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time