Jamshedpur: आजसू छोड़ JDU में शामिल हुए हेमंत पाठक और सैकड़ों युवा

जमशेदपुर: रविवार को बिष्टुपुर जे रोड स्थित विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय परिसर में आजसू पार्टी के युवा नेता हेमंत पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जद (यू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने सभी को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि हेमंत पाठक ने छात्र राजनीति से अपनी सशक्त पहचान बनाई है और उनके दल में शामिल होने से जनहित के कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता दल (यू) लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रेरित होकर कार्यरत है और आज देशभर में एक राष्ट्रीय दल के रूप में मजबूत भूमिका निभा रहा है।

राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे आज भी भ्रष्टाचार और परिवारवाद से अछूते नेता हैं। उन्होंने बिहार को बिना प्राकृतिक संसाधनों के भी विकास की राह पर अग्रसर किया, जबकि झारखंड, अपार संसाधनों के बावजूद, पिछड़े राज्यों की श्रेणी में है। जद (यू) सभी समुदायों और भाषाओं को सम्मान देती है और समरसता पर आधारित राजनीति को बढ़ावा देती है।

विधायक राय ने यह भी कहा कि झारखंड में बोली जाने वाली मगही, भोजपुरी, अंगिका, मैथिली, हो, मुंडारी, संथाली सहित सभी भाषाओं को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता दल (यू) वाद-विवाद की राजनीति नहीं, समाधान की राजनीति में विश्वास रखती है।

इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने जद (यू) की नीतियों और सिद्धांतों से सभी को अवगत कराया। प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, पिंटू सिंह और मुन्ना सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे। स्वागत भाषण सुबोध श्रीवास्तव ने दिया, संचालन विजय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन हेमंत पाठक ने किया।

इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में हेमंत पाठक, लक्ष्मण बाग, साहेब भागती, साकेत सरकार, जगदीप सिंह, अभिमन्यु सिंह, गोपाल लोहार, मंटू सतुआ, राहुल गुप्ता, शेख शाहीन सुल्ताना, शुभम कुमार, सूरज सिंह, रितेश कुमार, रोशन कुमार, उत्तम सत्या, अर्चना कुमारी, पूजा कुमारी, चेतन मेहरा, पवन भागती, भीम सरकार सहित दर्जनों सक्रिय युवा शामिल हुए।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: लगातार 18वीं बार मनोज कुमार चौधरी बने मेला समिति के अध्यक्ष

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time