Jamshedpur: रामबाबू तिवारी बोले – जनसुविधा मंच के सदस्यों पर दर्ज मामले अविलंब हो वापस

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामबाबू तिवारी ने जन सुविधा मंच के बैनर तले किए गए शांतिपूर्ण आंदोलन पर मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर प्रशासन की तीखी आलोचना की है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन करार दिया है।

तिवारी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से क्षेत्र में बढ़ते अपराध और जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज़ उठा रहे थे। इसके बावजूद उन पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण है।

तिवारी ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने के लिए प्रशासनिक दमन का सहारा लेना चिंताजनक प्रवृत्ति है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन अविलंब दर्ज मुकदमों को वापस ले और जनहित की आवाज़ उठाने वालों के साथ संवेदनशील रवैया अपनाए।

उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर जिले के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से तत्काल संज्ञान लेने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि जन प्रतिनिधियों की आवाज़ को दबाया गया तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने से परहेज़ नहीं करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आजसू छोड़ JDU में शामिल हुए हेमंत पाठक और सैकड़ों युवा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time