Muri : मुरी-गोला सड़क चौड़ीकरण के नाम पर घोटाले का आरोप, धान रोपनी कर जताया विरोध 

कंपनी ने 10 दिनों के अंदर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन : देवेंद्रनाथ महतो
मुरी :  मुरी-गोला सड़क चौड़ीकरण के कारण पूरी सड़क कीचड़मय हो गई है। साथ ही सड़क के गड्ढों में पानी जमा हो गया है। जिसके कारण राहगीर तो दूर की बात वाहनों का आना जाना मुश्किल हो गया है। इस गंभीर समस्या की ओर सड़क निर्माण कंपनी तथा प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बीच सड़क पर धान रोपनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में विस्थापित रैयत व ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपनी कार्यक्रम चलाया। इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सिल्ली से गोला तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण में लापरवाही देखने को मिल रही है। बीच सड़क पर घुटनों तक पानी लबालब भर आया है। जिससे वहां तालाब की स्थिति बन गई है। यात्रियों का आवागमन ठप है। ग्रामीणों का स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना भी दुश्वार हो गया है। देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर महाघोटाला हो रहा है। सरकार के संरक्षण में रोड कंस्ट्रक्शन भारत वाणिज्य कंपनी अपनी मनमानी पर उतर आई है। नियमों का सरेआम उलंघन किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2023 का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के परिणामस्वरूप कुछ दिन पूर्व आम सभा हुई थी। जिसके बाद भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2023 की धारा 11 के तहत नोटिफिकेशन जारी किया गया। लेकिन अभी भी धारा 19, धारा 21, धारा 37 का पालन नहीं किया गया है। सरकार के भू – अर्जन विभाग द्वारा भूमि का पोजिशन करके पथ निर्माण विभाग को समर्पित ही नहीं किया है तो आखिर कैसे खतियानी रैयतों के जमीन पर रोड चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है? इसके साथ ही श्री महतो ने सरकारी व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए कहा कि इसकी लिखित शिकायत पहले कई विभागीय अधिकारियों को किया गया है।  11अप्रैल 2025 को पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी दिया गया था। वहीं 10 अप्रैल को कार्य स्थल में आंदोलन भी हो चुका है । फिर भी नियम का उलंघन करते हुए कंपनी जबरन कार्य कर रही है। जिसके दुष्परिणाम स्वरूप आस पास के ग्रामीण का हाट बाजार, स्कूल, हॉस्पिटल आना जाना बाधित हो गया।
समस्या के समाधान का मिला आश्वासन
आंदोलन स्थल से देवेंद्र नाथ महतो में स्टेट हाइवे ऑथॉरिटी ऑफ झारखंड के टेक्निकल हेड,  कार्यपालक अभियंता, सिल्ली के सीओ से टेलीफोनिक वार्ता किया और तत्काल समस्या का समाधान की मांग की। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं मौके पर वाणिज्य भारत के अधिकारी पहुंचे और 10 जुलाई तक तत्काल समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धान रोपनी आंदोलन स्थगित किया गया। आंदोलन में भारी संख्या में सिल्ली प्रखंड जेएलकेएम के पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से महावीर साहू, खुदीराम महतो,  कृष्ण महतो, चैता, आलोक, प्राण, जाकिर के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Jhargram :  राष्ट्रीय व शहरी स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने लंबित मांगो को लेकर सीएमओ को सौंपा मांग पत्र

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) एवं XV वित्त आयोग (XV-FC) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time