Deoghar : 20 दिन पहले दी धमकी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, युवक को सरेराह गोलियों से भून डाला

देवघर :  शहर के कुंडा मोड़ के पास बुधवार रात को बदमाशों ने जमीन विवाद में 18 वर्षीय दिनेश कुमार को गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने दिनेश का चार गोलियां मारी है, जिससे उसका छाती, पेट और हाथ छलनी हो गया। मौके से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है। दिनेश मूल रूप से हवाई अड्डा के पास पदमपुर गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह अपने नानी के घर करनीबाद में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक, 99 डिसमिल जमीन के विवाद में दिनेश हत्या हुई है। बुधवार रात को दिनेश साइकिल से दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रहा था, इसी दौरान चौक के पास तीन बदमाशों ने घेर कर उस पर गोलियां बरसाई। कई लोग इस वारदात के चश्मदीद हैं। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके।

बहन का आरोप-पुलिस गंभीर होती तो भाई की नहीं जाती जान

मृतक की बहन किरण देवी ने बताया कि जमीन के विवाद में 20 दिन पहले विपक्षियों ने घर पर चढ़ कर धमकी दी थी। इसकी शिकायत थाने कुंडा थाने में की थी और पुलिस को धमकी देने के वाला का बाइक नंबर समेत अन्य सबूत भी उपलब्ध कराया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और रात में भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी-गोला सड़क चौड़ीकरण के नाम पर घोटाले का आरोप, धान रोपनी कर जताया विरोध 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक-स्कूटी बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

कैनरा बैंक लूट के अगले ही दिन वारदात, महज 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time