Jamshedpur :13 जुलाई को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था जाएगा बाबाधाम, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की एक बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। बैठक में विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने कराया। जिसमें बाबाधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यात्रा को सुगम, सुलभ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सबों से सुझाव आमंत्रित किये गये। बैठक में तय हुआ कि आगामी 13 जुलाई को यूनियन का जत्था बाबानगरी के लिए सुबह 7 बजे टेल्को लेबल ब्यूरो स्थित यूनियन कार्यालय से प्रस्थान करेगी। वहीं बाबाधाम से वापसी के पश्चात यूनियन परिसर में आगामी 28 जुलाई को भव्य रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए अलग से बैठक करने पर सहमति बनी। बैठक को एचएस सैनी ने भी संबोधित किया। अंत में अनिल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, टाटा फ्रेंड्स क्लब के पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित थे।

महामंत्री ने अली राजा को किया सम्मानित

यूनियन के कमेटी मेंबर अली राजा को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के दोबारा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के हाथों शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल शर्मा, एच एस सैनी समेत तमाम ऑफिस बेयरर , कमेटी मेंबर मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : केंद्रीय जाति सूची में कुम्हार/कुंभकार होगा अंकित, केंद्रीय पिछड़ा आयोग ने प्रतिनिधिमंडल को किया आश्वस्त

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव ने टीएमडब्ल्यू यूनियन उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव उदय कुमार सिंह ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित…

Spread the love

Gua : ठाकुरा गांव में विशेष ग्राम सभा आयोजित, नए मुंडा चयन को लेकर बनी सहमति

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत के ठाकुरा गांव में रविवार को गांव के देवरी प्रधान चाम्पिया की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time