Jamshedpur: तमिलनाडु में झारखंडी श्रमिक की मौत, कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट के बाद शव लाने और सहायता प्रक्रिया में आई तेजी

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ प्रखंड के ग्राम कतरापारा, थाना चाकुलिया निवासी श्रमिक जादूनाथ सोरेन की मौत तमिलनाडु में गाय के हमले से हो गई। वे लगभग 15 दिन पहले कृष्णागिरि जिले के करबल्ली गांव में खेत में मजदूरी करने गए थे। वहीं कार्य के दौरान अचानक हुए हमले में उनकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर हस्तक्षेप की मांग की। ट्वीट के तुरंत बाद झारखंड सरकार का प्रवासी नियंत्रण कक्ष और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खेत के मालिक ने शव को झारखंड भेजने का संपूर्ण खर्च उठाने की घोषणा की है। यह पहल परिवार के लिए बड़ी राहत बनकर आई।

स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की है, ताकि उन्हें यात्रा और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी न हो। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मृतक के परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।

जादूनाथ सोरेन के पार्थिव शरीर को झारखंड लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और संबंधित विभाग इस पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने राज्य सरकार और कुणाल षाड़ंगी के संवेदनशील पहल की सराहना की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur में झारखंड का पहला इवास शोरूम उद्घाटित, सरयू राय ने दी शुभकामनाएं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time