Gamharia: गम्हरिया प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि ने उठाई जनप्रतिनिधि कक्ष की मांग

गम्हरिया: खूंटी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड में जनप्रतिनिधियों के लिए ठहरने की व्यवस्था को लेकर प्रखंड मुख्यालय में जनप्रतिनिधि कक्ष उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है। इस सिलसिले में सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो ने मंगलवार को गम्हरिया बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि जब सांसद, विधायक या उनके प्रतिनिधि क्षेत्रीय भ्रमण पर आते हैं, तो प्रखंड मुख्यालय में ठहरने की उपयुक्त व्यवस्था नहीं होती, जिससे उन्हें कठिनाई होती है। इस कारण जनसंपर्क और प्रशासनिक कार्यों में भी बाधा आती है।

उन्होंने कहा कि राज्य के कई अन्य प्रखंडों में जनप्रतिनिधि कक्ष उपलब्ध कराए गए हैं, और गम्हरिया में भी इस पर सकारात्मक पहल की आवश्यकता है।

इस मांग को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया है। इस दौरान समाजसेवी जय प्रकाश महतो भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जनप्रतिनिधियों को सम्मानजनक ठहराव की सुविधा देना प्रशासनिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और मामले को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि भवन या संसाधन की व्यवस्था हो पाती है, तो शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: कृषि व सहकारिता जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time