Gamharia: कृषि व सहकारिता जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ाकांकड़ा और बीरबांस पंचायत सचिवालय में मंगलवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से अवगत कराना और उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित करना था।

शिविर में उपस्थित टीवीओ आदित्यपुर डॉ. के.के. चौधरी ने ग्रामीणों को बताया कि शिविर के दौरान कृषि, पशुपालन और सहकारिता से जुड़ी योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आवेदनों को पहले ग्राम सभा, फिर प्रखंड स्तर, और उसके बाद जिला स्तर पर पारित किया जाएगा, तभी लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा।

डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार की कई योजनाएं सीधे ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं, लेकिन इन योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब ग्रामीण समय पर आवेदन करें और प्रक्रिया को समझें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं केवल कागज़ों में नहीं, ज़मीनी स्तर पर दिखनी चाहिए, और इसके लिए सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : Guru Purnima 2025: सिर्फ हिंदू ही नहीं बौद्ध धर्म में भी महत्वपूर्ण है गुरु पूर्णिमा, जानिए पूजन विधि और इससे जुड़ी प्रेरक कथा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उपायुक्त ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आयुष समिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं…

Spread the love

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time