Adityapur में भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे नारे

आदित्यपुर: आदित्यपुर में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों के विरोध में बुधवार को भारत बंद का प्रभाव देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मजदूर संगठन और इंटक (भारतीय राष्ट्रीय श्रमिक संघ) के संयुक्त आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और भीगते हुए भी रैली में भाग लिया।

इंटक प्रेसिडेंट केपी तिवारी की अगुवाई में एक लंबी रैली निकाली गई, जो वारिस पान दुकान से शुरू होकर शेर-ए-पंजाब चौक तक गई। इस रैली में राजद और इंटक के अनेक नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें जनार्दन कुमार, बीरेंद्र यादव, जगदीश चौबे और राजद जिला अध्यक्ष एवीएम सकरो प्रमुख थे।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से नए श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कानून श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं और मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा व अधिकारों को कमजोर करते हैं।

श्रमिक संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: आज रांची पहुंचेंगे Amit Shah – पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक की करेंगे अध्यक्षता, नीतीश-ममता नहीं होंगे शामिल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बंद घर से लाखों के गहने व 95 हजार की नकदी की चोरी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time