Bihar: गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में लापरवाही बरतने के लिए थाना प्रभारी राजेश कुमार निलंबित

पटना:  पटना के गांधी मैदान थाना प्रभारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की अनुशंसा पर आईजी जितेंद्र राणा द्वारा की गई. राजेश कुमार पर हत्या जैसे गंभीर मामले में लापरवाही बरतने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में लगातार विफल रहने के आरोप हैं.

जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद एसएसपी ने उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी. आईजी ने उसी आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिया.

गोपाल खेमका हत्याकांड से उठे कई सवाल
चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के बाद उनके परिजनों ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उनके छोटे भाई संतोष खेमका ने कहा कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद घटनास्थल पर गांधी मैदान थाना की टीम डेढ़ घंटे बाद पहुंची.

परिवार ने आरोप लगाया कि इतने लंबे समय तक पुलिस की अनुपस्थिति ने अपराधियों को भागने का पूरा अवसर दे दिया. घटनास्थल पर बिखरे कारतूस के खोखे पुलिस द्वारा ईंट और बांस-बल्लों से घेर दिए गए, जिसे देख कर परिवार का भरोसा पुलिस व्यवस्था से उठ गया.

“क्या बिहार में कोई सुरक्षित है?”
परिजनों ने बिहार सरकार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे घर में घुसकर हत्या करने से भी नहीं डरते. संतोष खेमका ने कहा, “बिहार पुलिस की कार्यशैली हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम वास्तव में सुरक्षित हैं?”

 

इसे भी पढ़ें :

Patna : बिल्डर ने ही कराई गोपाल खेमका की हत्या! गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने उगले कई राज

 

 

Spread the love

Related Posts

Baharagora : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी पुलीन कुमार घोष (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत 12डी रामपुर गिट्टी मशीन, जेम्को मानिफिट की रहने वाली 16 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा ने कथित रूप से गले में चुन्नी के सहारे आत्महत्या कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time