Patna : बिल्डर ने ही कराई गोपाल खेमका की हत्या! गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने उगले कई राज

पटना : पटना के चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या की साजिश बिल्डर अशोक साह ने रची थी. कारोबारी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर उसने पेशेवर शूटर को सुपारी दी थी.इस मामले में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी बिल्डर, शूटर और एक गन सप्लायर को पकड़ा है, जबकि एक अन्य अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. इस पूरे मामले पर मंगलवार को शाम 5 बजे DGP प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

कारोबारी विवाद बनी हत्या की वजह?

पुलिस की जांच में सामने आया कि गोपाल खेमका और बिल्डर अशोक साह के बीच लंबे समय से व्यावसायिक लेनदेन को लेकर विवाद था. इसी रंजिश में अशोक साह ने सुपारी किलर उमेश उर्फ विजय को हायर किया और गोपाल की हत्या की साजिश रच डाली.4 जुलाई को खेमका को उनके ही घर के बाहर गोलियों से भून दिया गया. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य टेक्निकल इनपुट के जरिए शूटर उमेश तक पहुंच बनाई.

इसे भी पढ़ें : MP: बागेश्वर धाम के पास ढाबे की दीवार ढही, एक महिला की मौत – 11 श्रद्धालु घायल

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Potka : जिला परिषद सदस्य पर हमले के विरोध में हल्दीपोखर बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

पोटका :  जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता सूरज मंडल पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को हल्दीपोखर बाजार पूरी तरह बंद रहा। घटना के आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time