Jamshedpur: हर गुरुवार अब भूमि न्याय का दिन, आज मिले 22 आवेदन – 10 का त्वरित निष्पादन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में ज़मीन से जुड़ी शिकायतों और विवादों के त्वरित व समन्वित समाधान के लिए एक नई पहल की जा रही है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर प्रत्येक गुरुवार ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है.

इस विशेष दिवस पर अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से जनता की भूमि संबंधी शिकायतें सुनते हैं. इसका उद्देश्य है – विवादों को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित करना. यह आयोजन प्रशासन, पुलिस और आमजन के बीच संवाद और विश्वास को भी प्रगाढ़ करता है.

आज आयोजित ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ में जिले के 12 अंचलों से कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 10 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि शेष 12 प्रक्रियाधीन हैं.

अब तक इस पहल के तहत कुल 489 भूमि विवादों से संबंधित आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. इनमें से 338 मामलों का समाधान किया जा चुका है और 151 मामलों पर कार्रवाई प्रगति पर है.

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और विवाद की स्थिति में बिना विलंब किए अंचल-सह-थाना दिवस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. भूमि विवादों को समयबद्ध और शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए यह एक सराहनीय पहल बनती जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : SDM Jyoti Maurya Case: हंगामा मचाने के बाद अब आलोक मौर्या ने पत्नी से मांगी Alimony, गांव वालों ने लगाई क्लास

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सबर-बिरहोरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल

बहरागोड़ा: जिला प्रशासन ने विलुप्त हो रही आदिम जनजाति सबर-बिरहोरों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मिशन उत्थान’ के तहत एक व्यापक ग्राउंड सर्वे शुरू किया है, जिसके अंतर्गत गुरुवार को…

Spread the love

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time