Jamshedpur: सांसद ने खोली जलापूर्ति योजनाओं की पोल, विकास समिति ने किया जोरदार अभिनंदन

जमशेदपुर:  बागबेड़ा जलापूर्ति योजनाओं में विभागीय लापरवाही और झूठ की पोल खोलने के लिए जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो का बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से जोरदार अभिनंदन किया गया। यह सम्मान समिति के अध्यक्ष सह भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में सांसद कार्यालय में संपन्न हुआ।

समिति के सदस्यों ने सांसद को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। सुबोध झा ने घोषणा की कि जब दोनों जलापूर्ति योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, तब सांसद को मुकुट पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

सुबोध झा ने बताया कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा क्रमशः 50 करोड़ 58 लाख और 1 करोड़ 88 लाख 69 हजार 700 रुपये की स्वीकृति दी गई थी। सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा के माध्यम से इन योजनाओं को धरातल पर लाने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने लोकसभा में भी यह मुद्दा रखा था, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जलशक्ति मंत्री ने फंड जारी करने की घोषणा की थी।

सुबोध झा के अनुसार, विभाग बार-बार झूठ बोलता रहा—कभी यह कहा गया कि केंद्र से फंड नहीं मिला, कभी कहा गया कि दो महीनों में काम पूरा हो जाएगा। सांसद ने जब विभाग से पत्र की मांग की, तब कोई अधिकारी जवाब नहीं दे सका। समिति की ओर से 21 मार्च 2022 को पदयात्रा की गई थी, जिसके बाद 30 जनवरी 2023 को काम प्रारंभ हुआ। वादा था कि 26 जुलाई 2025 तक 15 महीने में दोनों योजनाएं पूरी होंगी और घर-घर पानी पहुंचेगा।

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के बार-बार आग्रह के बाद सांसद ने जिला योजना दिशा समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाया, जहां विभागीय झूठ उजागर हुआ। सुबोध झा ने आरोप लगाया कि विभाग जानबूझकर योजनाओं को लटका रहा है क्योंकि यह भाजपा सरकार की प्रमुख उपलब्धि है।

सांसद विद्युत वरण महतो ने आश्वस्त किया कि जब तक योजना धरातल पर नहीं उतरती, तब तक बागबेड़ा क्षेत्र में जल टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से टैंकर चलाने के लिए ड्राइवर उपलब्ध कराने को कहा ताकि उन्हें रोजगार भी मिल सके और गांव को पानी भी।

सांसद को सम्मानित करने वालों में समिति अध्यक्ष सुबोध झा के अलावा महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु सिंह, संयोजक पवित्रा पांडे, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री मनोज सिंह, संयोजक दीपक डांगी, श्यामू मिश्रा, आलोक दुबे, मनोज तिवारी, रमेश शर्मा, राजेश सिंह, विनय कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हर गुरुवार अब भूमि न्याय का दिन, आज मिले 22 आवेदन – 10 का त्वरित निष्पादन

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन

जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time