Bihar: मुंगेर से सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी से बिहार की राजनीति में उबाल, जानिए क्या है वजह

पटना:  सावन के पावन महीने में केंद्रीय मंत्री द्वारा आयोजित मटन पार्टी ने बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है. मुंगेर से सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी का वीडियो वायरल होते ही विपक्ष ने तीखा हमला बोला है. घटना लखीसराय के सूर्यगढ़ा की है, जहां जदयू के संवाद कार्यक्रम के दौरान ललन सिंह मंच से स्वयं यह कहते सुने गए कि मटन और सादा भोजन दोनों की व्यवस्था की गई है. वीडियो के वायरल होते ही इसका विरोध शुरू हो गया.

विपक्ष का आरोप : “धार्मिक भावनाओं का अपमान”
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस ने इस आयोजन को हिंदू भावनाओं का अपमान बताया है. कांग्रेस नेता बी.वी. श्रीनिवास ने ट्वीट में कटाक्ष करते हुए लिखा, “सावन में मटन पार्टी! धर्म के ठेकेदारों, डूब मरो.” उन्होंने इसे सत्तारूढ़ गठबंधन की “दोहरे मापदंड” की मिसाल भी बताया.

पुराना विवाद फिर याद दिलाया
यह विवाद पिछले वर्ष के उस प्रसंग की भी याद दिलाता है, जब पितृपक्ष के दौरान मछली खाने को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान हुआ था. ऐसे में सावन के महीने में सार्वजनिक रूप से मटन पार्टी का आयोजन कई धार्मिक और सांस्कृतिक सवालों को जन्म दे रहा है.

मामले पर अब तक खुद ललन सिंह या जदयू की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं विपक्ष लगातार हमलावर है और इसे जनभावनाओं की अवहेलना बता रहा है.

क्या आस्था से ऊपर है राजनीति?
इस घटना ने यह बहस भी छेड़ दी है कि सार्वजनिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों को धार्मिक संवेदनाओं का कितना ध्यान रखना चाहिए. सावन जैसा महीना, जो शिव भक्ति और संयम का प्रतीक है, उसमें इस प्रकार का आयोजन सामाजिक मर्यादा की दृष्टि से भी आलोचना का पात्र बन गया है.

 

इसे भी पढ़ें : Shooter Cell : बिहार में बनेगा ‘शूटर सेल’, बढ़ते अपराध पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान

Spread the love

Related Posts

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Potka : जामदा में 100 एमटी क्षमता वाले गोदाम निर्माण में देरी पर भाजपा नेता मनोज सरदार ने जताई नाराजगी, आंदोलन की दी चेतावनी

पोटका : आईसीडीपी कोषांग रांची द्वारा पोटका प्रखंड के जामदा पंचायत में स्वीकृत 100 एमटी क्षमता वाले गोदाम सह मार्केटिंग सेंटर का निर्माण पिछले डेढ़ वर्षों से कछुआ गति से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time