नई दिल्ली : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। देश की सर्वोच्च अदालत ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में उनके खिलाफ चल रही निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने दिल्ली हाई कोर्ट से सीबीआई की प्राथमिकी रद्द करने संबंधी लालू प्रसाद की याचिका पर सुनवाई तेज करने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें : Bihar: मुंगेर से सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी से बिहार की राजनीति में उबाल, जानिए क्या है वजह
There is no ads to display, Please add some



















































