Co-operative College में चला NSUI का सदस्यता अभियान, 123 छात्र जुड़े

जमशेदपुर:  को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर में आज जिला एनएसयूआई (राष्ट्रीय छात्र संघ) की ओर से छात्र सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह आयोजन दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समन्वयक रजनीश सिंह उपस्थित रहे। श्री दुबे ने विद्यार्थियों को सदस्यता दिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की।

अपने संबोधन में आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों को संगठन से जुड़कर न केवल अपने अधिकारों के लिए मुखर होना चाहिए, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा की भावना भी विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रों को एक ऐसा मंच देता है जहाँ वे नेतृत्व कौशल विकसित कर सकते हैं और शिक्षा व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

उनका यह भी कहना था कि आज के छात्र कल के जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के नेता हैं। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सक्रियता भी आवश्यक है।

समन्वयक रजनीश सिंह ने कहा कि एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान शहर के सभी कॉलेजों में चलाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अब छात्रों की आवाज़ को कोई भी दबा नहीं सकेगा।

सदस्यता अभियान के पहले दिन कुल 123 छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। यह आंकड़ा छात्र समुदाय में संगठन के प्रति जागरूकता और उत्साह को दर्शाता है।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: विकास योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा, CSR फंड का जनहित में उपयोग सुनिश्चित करने पर बल

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आदिवासी बहुल गांव मेचुआ में “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं” के लगे नारे,  पोटका बीडीओ अनिल मुंडा से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जनगणना के 13 नंबर कॉलम में आदिवासियों के सरना कोड का कॉलम जोड़ने की मांग जादूगोड़ा: आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण से…

Spread the love

Bahragora : छत से गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत, शोक में डूबा परिवार

बहरागोड़ा :प्रखंड की कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत निरंजनपुर गांव में बिजली गुल होने के कारण पैदा हुई उमस ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, जहां रविवार की आधी रात…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time