Hazaribagh: हजारीबाग की आयरन फैक्ट्री में भट्टी विस्फोट से मची तबाही, कई मजदूरों की मौत की आशंका

हजारीबाग:  हजारीबाग जिले के बरही क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है. शनिवार सुबह एक आयरन फैक्ट्री में भट्टी फटने से अफरातफरी मच गई. इस भीषण विस्फोट में चार से अधिक मजदूरों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मृतकों और घायलों के परिजन फैक्ट्री गेट के बाहर जमा होकर जानकारी की मांग करने लगे, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने गेट नहीं खोला. इससे आक्रोशित लोगों में असंतोष और बढ़ गया.

घटना के कई घंटे बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है. लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में पहले से ही सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी. श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं नाकाफी थीं, जिससे यह हादसा हुआ.

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उनका कहना है कि केवल मुआवजे से काम नहीं चलेगा, जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस उपाय होने चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें : 

Jharkhand: राज्यपाल रहते जिसे गोद लिया उसे भूली राष्ट्रपति, अब बदहाली में जी रहा जीवन – करनी पड़ती है टॉयलेट की सफाई
Spread the love

Related Posts

Jhargram : लोकल बोर्ड इलाके में भीषण आग से भारी तबाही, कई दुकानें जलकर स्वाहा, मुआवजे की मांग

झाड़ग्राम : शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित लोकल बोर्ड इलाके में बीती देर रात लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप…

Spread the love

Gua : मेघाहातुबुरु में ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक

गुवा : मेघाहातुबुरु निवासी ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला (लगभग 38 वर्ष) ने शुक्रवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time