Ranchi: संगठन सृजन कार्यक्रम में कांग्रेस ने भरी नई ऊर्जा, सिल्ली के दोनों मंडलों को मिले नए अध्यक्ष

रांची:  पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा, रांची में आयोजित संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। इस कार्यक्रम में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो के द्वारा सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।

झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सिल्ली पूर्वी मंडल अध्यक्ष पद पर देवाशीष दत्ता और सिल्ली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पद पर गुहीराम महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चंद्र महतो, रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नागेंद्र नाथ गोस्वामी और जिला सचिव नागेश्वर महतो की उपस्थिति रही।

इन नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिला। सिल्ली प्रखंड उपाध्यक्ष निशाकर महतो, मनीराम दास, महासचिव मंजूर मोमिन, सैयद कमर आलम, भगीरथ महतो, प्रकाश मुंडा, मो. कलाम अंसारी, आशा देवी, श्रीप्रसाद बड़ाइक, युवा कांग्रेस प्रत्याशी विकास रजक, रोहित मुंडा, सदानंद सोनार, पिनाकी बनर्जी, लालू कोइरी, चंद्र मोहन महतो, शमशेर आलम, महताब अंसारी और अल्पसंख्यक अध्यक्ष शहाबुद्दीन अंसारी सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पोटका में भूमि विवाद में की गई थी वृद्धा की हत्या, दो गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time