Jamshedpur: विधायक मंगल कालिंदी की पहल से सुलझेगा सड़क निर्माण का गतिरोध, त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति

जमशेदपुर:  गोविंदपुर से चांदनी चौक तक पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही मुख्य सड़क का कार्य लुआबासा में रुक गया था. कारण था – स्थानीय रैयतदारों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अब तक न मिलना. इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विधायक मंगल कालिंदी की पहल पर उपायुक्त, प्रशासनिक अधिकारियों और रैयतदारों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई.

बैठक में विधायक ने स्पष्ट कहा कि रैयतदारों को यथाशीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वे रैयतों की चिंताओं को प्राथमिकता से सुलझाएं और गांव में विशेष शिविर लगाकर समस्याओं का निपटारा करें.

उपायुक्त ने भू-अर्जन पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे गांव में कैंप लगाकर लंबित समस्याओं का समाधान करें. उन्होंने आश्वस्त किया कि लुआबासा क्षेत्र में सड़क निर्माण शीघ्र शुरू होगा.

इस वार्ता में अपर उपायुक्त, भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे. ग्रामीण पक्ष से मदन गोराई, राजू राणा, जयराम महतो, विद्यापति महतो, सुनील गोराई, एस एस राणा, चीकू गोराई, ग्राम प्रधान मजन महतो समेत सभी रैयतदारों ने अपनी बात रखी.

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: गोविंदपुर-चांदनी चौक मुख्य सड़क पर AJSU ने रोपा धान, सरकार को दी खुली चेतावनी
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time