Jamshedpur: स्टेशन पर व्हीलचेयर की जर्जर स्थिति, भाजपा नेता अंकित आनंद के Tweet पर DRM ने लिया संज्ञान

जमशेदपुर:  टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग, बीमार और वृद्ध यात्रियों के लिए रखे गए व्हीलचेयर की खस्ताहाल स्थिति को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर आवाज़ उठाई गई. मामला सामने आते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया और चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया.

भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता अंकित आनंद ने स्टेशन पर मौजूद खराब व्हीलचेयर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ये उपकरण न केवल पुराने हैं, बल्कि कई के पुर्जे भी टूटे हुए हैं. इससे असहाय यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है.

उन्होंने इस ट्वीट में @CkpDrm, @rpfser और @RailwaySeva को टैग कर सुधार की मांग की. उन्होंने बताया कि एक यात्री ने यह तस्वीर उन्हें भेजी थी. वह आज सुबह अपनी बीमार मां को स्टेशन पर लेकर पहुंचे थे, जहां उन्हें व्हीलचेयर की दुर्दशा देखकर काफी परेशानी हुई.

ट्वीट के जवाब में रेलवे सेवा के आधिकारिक हैंडल @RailwaySeva ने लिखा, “संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है.” वहीं, डीआरएम चक्रधरपुर ने भी व्यक्तिगत रूप से जवाब देते हुए कहा कि मामला उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है और शीघ्र समाधान किया जाएगा.

रेलवे की त्वरित प्रतिक्रिया पर संतोष जताते हुए अंकित आनंद ने कहा कि यात्रियों की गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करना हर प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने सभी विभागों को धन्यवाद दिया और भरोसा जताया कि जल्द ही स्थिति में सुधार होगा.

 

इसे भी पढ़ें : Shivraj Singh Chauhan: हड़बड़ी में धर्मपत्नी को ही भूले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, फिर जो हुआ….


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time