Kolhan: जलस्तर बढ़ने से संकट में आया जीवन, चांडिल डैम के आठ गेट खुले – जुगसलाई में भरा 20 फीट तक पानी

सरायकेला:  चांडिल स्थित सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण प्रशासन ने इसके आठ रेडियल गेट एक-एक मीटर खोल दिए। इससे सुवर्णरेखा और खड़काई नदियों में जलप्रवाह तेज हो गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई स्थित इस्लामनगर में अचानक पानी घुसने से अफरा-तफरी मच गई और कई घर जलमग्न हो गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। मज़हरुल बारी और सज्जाद हुसैन के नेतृत्व में टाटा स्टील की सुरक्षा टीम और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के सहयोग से अभियान चलाया गया। पानी का स्तर 15 से 20 फीट तक पहुंच गया, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति अत्यंत नाजुक हो गई।

स्थानीय लोगों ने खुद को एल्वेस्टर (लोहे की ऊंची फ्रेम संरचनाएं) पर सुरक्षित करने की कोशिश की, लेकिन बढ़ते दबाव से वे भी टूटने लगे। स्थिति अत्यंत भयावह हो गई थी, जिसके बाद सैकड़ों लोगों को ऊंची इमारतों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

लगातार बारिश और नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि से पूर्वी सिंहभूम जिला एक बार फिर बाढ़ के खतरे की चपेट में आ गया है। नावों की कमी के कारण राहत कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 

इसे भी पढ़ें : Bettiah : एक साल के बच्चे ने कोबरा को दांत से काटा, सांप की मौत

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : संस्कार ही जीवन की असली पूंजी है, इसे हमेशा संजोकर रखें : मनोज कुमार गिरी

खंडामौदा सरस्वती शिशु मंदिर में विदाई समारोह संपन्न, भावुक हुए छात्र-छात्राएं बहरागोड़ा : खंडामौदा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामय विदाई समारोह का…

Spread the love

Bahragora : अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू के काले कारोबार के खिलाफ बहरागोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time