बेतिया : बिहार के बेतिया से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साल के बच्चे ने जहरीले कोबरा को दांत से काट दिया। इससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। सांप को काटने के कुछ घंटे बाद बच्चा भी बेहोश हो गया। बुधवार दोपहर गोविंदा की मां जब लकड़ी तोड़ने गई थीं, तब गोविंदा थोड़ी दूरी पर खेल रहा था। इसी दौरान गोविंदा को एक सांप नजर आया। उसे लगा कि ये एक खिलौना है और उसने उसे खिलौना समझकर ही पहले पकड़ा और बाद में उसे दांत से काट दिया। बच्चे ने जैसे ही सांप को काटा उसके तुरंत बाद ही सांप की मौत हो गई। घटना चंपारण के मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: स्वर्णरेखा-खरकई उफान पर – नदियों के रौद्र रूप से डरे घाटवासी, प्रशासन अलर्ट
There is no ads to display, Please add some




















































