Deoghar Sharavani Mela 2025: तीसरी सोमवारी पर 4 लाख से अधिक कांवरियों के जलार्पण की संभावना, देवघर प्रशासन अलर्ट

देवघर:  सावन की तीसरी सोमवारी (28 जुलाई) को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। दूसरी सोमवारी को जहां 3.62 लाख श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथधाम में जलार्पण के लिए पहुंचे थे, वहीं तीसरी सोमवारी को चार लाख से अधिक कांवरियों की भीड़ आने का अनुमान है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीएड कॉलेज परिसर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने मेले में तैनात दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित किया।

डीसी ने कहा कि सोमवारी को सबसे अधिक भीड़ होती है, ऐसे में एक-एक कर्मी की सजगता महत्वपूर्ण होगी। अधिकारी और सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आएं और सेवाभाव से हर संभव सहायता करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की कतार में कहीं भी गैप न हो, ताकि जलार्पण की प्रक्रिया सुगमता से चलती रहे। मुख्य लक्ष्य यही है कि श्रद्धालुओं को कतार में बिना बाधा के जलार्पण कराने का अवसर मिले और झारखंड की सकारात्मक छवि लेकर लौटें।

एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि अब तक प्रतिनियुक्त अधिकारी व सुरक्षाकर्मी स्थानीय व्यवस्था से परिचित हो चुके हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था के लिहाज से किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी थाना एवं यातायात व्यवस्था की कमान डीएसपी रैंक के पदाधिकारी के हाथ में रहेगी। यह उनकी जिम्मेदारी होगी कि उनके क्षेत्र में कोई अव्यवस्था न हो।

संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, गोपनीय शाखा प्रभारी, जनसम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को उनके क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतने और समस्या मुक्त मेला संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

 

इसे भी पढ़ें :

Deoghar Sharavani Mela 2025: मिलावटखोरों के लिए चला अभियान, 12 किलो नकली पनीर नष्ट

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Kharagpur : खड़गपुर मंडल के 45 रेल अधिकारियों – कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद दी गई ससम्मान विदाई

    खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शुक्रवार को 45 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंडलीय रेलवे अस्पताल के सभागार में…

    Spread the love

    Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

    जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time