Saraikela: जिले को मिलेगा रेड क्रॉस का स्थायी कार्यालय, गाँव-गाँव तक सेवाएँ पहुँचेंगी

सरायकेला:  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में संगठन के कार्यों को सशक्त करने के कई बड़े निर्णय लिए गए. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विधायक दशरथ गागराई की विशेष उपस्थिति रही. दोनों जनप्रतिनिधियों ने सोसाइटी की संरचना, सदस्यता और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर गहरी रुचि दिखाई.

बैठक के दौरान यह साफ हुआ कि जिला प्रशासन रेड क्रॉस की पहुंच और कार्यक्षमता को गाँव-गाँव तक ले जाने के लिए ठोस योजना बना चुका है. उपायुक्त ने सदस्यता बढ़ाने, संचालन में पारदर्शिता लाने और हर स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया. वहीं विधायक गागराई ने रेड क्रॉस को एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा कर संगठन के कार्यों में सहयोग बढ़ाने की पहल की.

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों में रेड क्रॉस के लिए स्थायी कार्यालय की स्थापना, आदित्यपुर आइडा क्षेत्र में कैंप कार्यालय को पुनः सक्रिय करना, सभी शिक्षण संस्थानों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, रक्तदान शिविर, मॉक ड्रिल, CSR बैठकों में सहभागिता, और रेड क्रॉस की भूमिका के साथ जिला आपदा योजना तैयार करना शामिल है.

जूनियर और यूथ रेड क्रॉस इकाइयों की स्थापना भी तय हुई. इसके अलावा एक समर्पित व्हाट्सएप समूह बनाने की योजना बनाई गई, ताकि आपात स्थिति में तेज और समन्वित कार्रवाई हो सके. औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मॉक ड्रिल की योजना को भी हरी झंडी दी गई.

बैठक में आर. के. सिन्हा, ओम प्रकाश, विश्वनाथ पाढ़ीहारी, संतोष कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, मनोज चौधरी, सुमित चौधरी, राघव कुमार, स्वेता कुमारी, गौर महतो और सचिव दया शंकर मिश्रा समेत कई सदस्य मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, खड़ी बस बनी हादसे की वजह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time