Saraikela: सरायकेला में होगा U-23 कुश्ती ट्रायल, चयनित पहलवानों को मिलेगा राज्य स्तर पर मौका

सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिले के अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 3 अगस्त 2025, रविवार को तय किया गया है. यह चयन ट्रायल सुबह 9 बजे से गम्हरिया स्थित अरुणोदय क्लब, टी. जी. एस. कॉलोनी परिसर में प्रारंभ होगा.

इस ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी झारखंड राज्य स्तरीय U-23 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे. यह प्रतियोगिता 10 और 11 अगस्त को लोहरदगा के बलदेव साहू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी.

इस प्रतियोगिता में वे सभी पहलवान भाग ले सकते हैं जिनका जन्म वर्ष 2002 से 2006 के बीच हुआ हो. साथ ही, 2007 में जन्मे 18 वर्षीय खिलाड़ी भी मेडिकल सर्टिफिकेट या अभिभावकीय प्रमाण-पत्र के साथ हिस्सा ले सकेंगे.

आयोजकों ने सभी योग्य खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचें और अपने दस्तावेज साथ लाएँ. यह चयन प्रक्रिया राज्य स्तर के लिए टीम तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

इसे भी पढ़ें :

Muri: भोर के सन्नाटे में ढह गया मिट्टी का घर, गरीबी से जूझ रहे हैं पीड़ित
Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time