Jharkhand: धनबाद, रांची, जमशेदपुर और देवघर के डाकघरों में आ गई यह मशीन, अब खुद कर सकेंगे स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री

रांची:  अब धनबाद, रांची, जमशेदपुर और देवघर के प्रधान डाकघरों में ग्राहक खुद ही स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री बुक कर सकेंगे. इसके लिए सेल्फ बुकिंग कियोस्क मशीनें लगाई जा रही हैं. धनबाद स्टेशन रोड के मुख्य डाकघर में यह सुविधा जल्द शुरू होगी. मशीन से ग्राहक अपना पार्सल तौल सकेंगे, शुल्क चुका सकेंगे और रसीद भी तुरंत निकाल सकेंगे. इससे लंबी कतारों और देरी से राहत मिलेगी.

सुविधा के फायदे
खुद बुक करें पार्सल या चिट्ठी
पार्सल का वजन और शुल्क मशीन ही बताएगी
रसीद तुरंत मिलेगी
काउंटर की भीड़ से छुटकारा

डाक विभाग अब डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और 24 घंटे सेवा देने की दिशा में भी काम कर रहा है. जल्द ही ग्राहक कभी भी आकर पोस्टिंग कर सकेंगे. यह बदलाव IT 2.0 परियोजना के तहत किए जा रहे हैं. इसका उद्देश्य डाकघरों को और तकनीकी, तेज़ और पारदर्शी बनाना है.

 

इसे भी पढ़ें :

Indian Post: 1 सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा बंद – भारतीय डाक का ऐतिहासिक फैसला, अब स्पीड पोस्ट से जुड़ेंगी यादें

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time