Homage to Shibu Soren :दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में 5 अगस्त को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

रांची : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. इसके तहत 4 और 5 अगस्त को सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने जानकारी दी कि इस अवधि में राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा. साथ ही राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, उनके मुख्यालय, विभाग, अंगीभूत महाविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में भी 4 और 5 अगस्त को छुट्टी घोषित की गई है. सरकार द्वारा यह निर्णय दिवंगत नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप लिया गया है. उनके निधन को झारखंड की सामाजिक और राजनीतिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Homage to Shibu Soren: दिल्ली से रांची पहुंचा दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri :  एचईसी कॉलोनी साइड 5 में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि एवं खूंटी पूजन

मुरी : आगामी शारदीय महोत्सव को लेकर साइड 5 स्थित श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भूमि एवं खूंटी पूजन हुआ। प्रधान पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और…

Spread the love

Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time