Shibu Soren Passes Away: पिता को याद कर टूटे हेमंत, X पर किया यह लंबा पोस्ट

रांची:  झारखंड आंदोलन के महानायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज मंगलवार को निकाली जा रही है. पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में उनका अंतिम संस्कार होगा।

शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरा राज्य शोक में डूब गया है। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक सभी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।नेता से बढ़कर, वह झारखंड की पहचान और संस्कृति के प्रतीक माने जाते थे।

बेटे हेमंत का भावुक संदेश
पिता के निधन से गहरे आहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक भावुक पोस्ट साझा की।
उन्होंने लिखा – “मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं। मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया। मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था, वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे।”

इस पोस्ट ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है।

 

इसे भी पढ़ें : Shibu Soren Passes Away: गुरुजी के आगे भावुक हुए चंपई, झारखंड आंदोलन की यादों ने भिगोई आंखें


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

    जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

    Spread the love

    Muri :  एचईसी कॉलोनी साइड 5 में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि एवं खूंटी पूजन

    मुरी : आगामी शारदीय महोत्सव को लेकर साइड 5 स्थित श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भूमि एवं खूंटी पूजन हुआ। प्रधान पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time