Saraikela: विश्व आदिवासी दिवस पर उपायुक्त ने वीर शहीदों को किया नमन

सरायकेला:  विश्व आदिवासी दिवस पर सरायकेला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने उप विकास आयुक्त रीना हांसदा और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ सिदो-कान्हू पार्क में आदिवासी महापुरुषों के स्मारकों और तैलचित्रों पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा, दिवा-किसुन और झारखंड के अन्य वीर नायकों को नमन किया गया।

माल्यार्पण के बाद संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समाज की परंपरा, त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल पहचान और गौरव का प्रतीक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने का अवसर भी है।

उपायुक्त ने नागरिकों से सामाजिक समरसता, भाईचारे और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने आदिवासी समाज की कला, परंपरा और योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने की बात कही।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Saraikela: सरायकेला में विश्व आदिवासी दिवस पर जनजागरण यात्रा, उठीं जल-जंगल-जमीन की आवाज़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *