जमशेदपुर: महर्षि भृगुक्षेत्र जमशेदपुर की जिला समिति का विस्तार करते हुए बिनोद सिंह को अध्यक्ष और श्रीकांत मिश्रा को सचिव बनाया गया। यह संगठन कोल्हान क्षेत्र में रहने वाले सभी बलिया वासियों के आपसी परिचय और सहयोग के उद्देश्य से कार्य करता है।

इस वर्ष 19 जनवरी को गांधीघाट, मानगो में पहली बैठक हुई थी, जिसमें मकर संक्रांति के मौके पर चिउरा-दही, गुड़, तिलकुट और आलू-गोभी की सब्जी के साथ आपसी परिचय कराया गया। इसके बाद 1 मार्च को होली मिलन, 8 अप्रैल को मंगल पांडेय की पुण्यतिथि और 8 जुलाई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।
संगठन के सदस्यों ने बताया कि आने वाले समय में बलिया वासियों के सुख-दुख में यह संस्था सक्रिय भूमिका निभाएगी। जिला समिति के विस्तार की घोषणा मीडिया प्रभारी और पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर की। उन्होंने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































