‘सबसे बड़े भाई’ बने Khan Sir, बोले – सभी सीमाएं लांघ कर मिला प्यार, मैं सौभाग्यशाली हूं – देखें Video

पटना:  देश के चर्चित शिक्षक खान सर ने इस बार भी रक्षाबंधन को खास अंदाज में मनाया। इस बार कार्यक्रम का पैमाना इतना बड़ा था कि पहली बार उनकी कोचिंग से बाहर, पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक, 15,000 से अधिक छात्राओं ने अपने “भाई” खान सर को राखी बांधी। स्टेज पर बैठे खान सर ने एक-एक बहन का स्वागत किया। एक समय तो उनके हाथ में इतनी राखियां हो गईं कि उन्होंने मजाक में कहा — “डॉक्टर बुलाओ, हाथ का खून रुक गया है”।

बहनों के लिए 156 तरह के व्यंजन
कार्यक्रम में खान सर ने बहनों के लिए 156 प्रकार के खाने की व्यवस्था की। राखी बांधने के बाद सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया। खान सर खुद ध्यान रखते रहे कि किसी भी बहन को खाने-पीने में कमी न हो।

“जाति-धर्म की सीमाएं लांघकर मिला प्यार”
खान सर ने कहा, “इस कलयुग में मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मुझे जाति, धर्म, राज्य की सीमाओं से परे इतना प्यार मिल रहा है। लड़कियां किसी पर मुश्किल से भरोसा करती हैं, लेकिन उन्होंने मुझे भाई का दर्जा दिया है।”

छात्राओं का कहना – बेस्ट टीचर और बेस्ट भाई
लाइन में खड़ी कई छात्राओं ने कहा, “खान सर बेस्ट टीचर भी हैं और भाई भी। सबसे सुरक्षित हम उनके क्लास में महसूस करते हैं।” कई ने बताया कि रक्षाबंधन पर खान सर ने कुछ कोर्स में स्पेशल डिस्काउंट भी दिया, जो उनके लिए बड़ा तोहफा है।

‘भाभी कहां हैं?’ पर मजेदार जवाब
राखी के बीच कुछ छात्राओं ने हंसी में पूछा — “सर, भाभी कहां हैं?” इस पर खान सर ने मुस्कुराते हुए कहा, “आज बहनों का दिन है, भाभी का नहीं।”
गौरतलब है कि खान सर की अपनी कोई बहन नहीं है, लेकिन कोचिंग की हर छात्रा को वह अपनी बहन मानते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर Bihar में खास नजारा, खान सर ने परोसा 156 व्यंजन – तेजस्वी मांग रहे Vote 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Munger : बिहार की नाज़िया ने आठ साल बाद पुनः शुरू की पढ़ाई, 10वीं में हासिल किए 81 प्रतिशत अंक, एजुकेट गर्ल्स के प्रगति कार्यक्रम की मदद से पूरी की पढ़ाई 

    मुंगेर : परिवार की आर्थिक मदद के लिए 12 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़ने वाली नाज़िया परबीन ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) से 10वीं की…

    Spread the love

    Patna : बिहार के नये मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने ली शपथ, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बने

    पटना : बिहार में नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही आधी सरकार का गठन हो गया है। इसका कारण यह है कि सम्राट चौधरी के साथ दो…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time