पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू परिवार से निकाले जाने के बाद अलग रह रहे तेज प्रताप यादव को राखी बांधने उनकी सगी बहनें नहीं पहुंची. लेकिन इसकी कमी उनकी मौसेरी बहन पिंकी कुमारी ने पूरी की. तेज प्रताप के आवास पर जाकर पिंकी कुमारी ने उन्हे राखी बांधा. इसका फोटो तेज प्रताप ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है। बता दें कि तेज प्रताप की मीसा भारती, रोहिणी आचार्या समेत 7 बहनें हैं। हर साल वह अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाते रहे हैं। इस बार हेमा, रागिनी समेत कुछ बहनों ने उन्हें पोस्ट से राखियां भेजी। लेकिन उन्हें बांधने वे नहीं पहुंची.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्व CM रघुवर दास ने बहनों से राखी बंधवाकर दिया नारी सुरक्षा का संदेश
There is no ads to display, Please add some



















































