New Income Tax Bill 2025: आसान भाषा, डिजिटल सिस्टम और बड़े बदलाव, संसद में आज पेश होगा नया टैक्स बिल

नई दिल्ली:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में संशोधित आयकर विधेयक 2025 पेश करेंगी। यह बिल 13 फरवरी 2025 को पेश किए गए ड्राफ्ट की जगह लेगा और 1961 से लागू पुराने आयकर कानून को पूरी तरह समाप्त कर देगा।

क्यों बदला गया पुराना ड्राफ्ट
सरकार ने फरवरी में पेश किए गए बिल को वापस लेकर उसमें बदलाव करने का फैसला किया था ताकि नया कानून आम लोगों के लिए समझना आसान हो। इसमें लोकसभा की सिलेक्शन कमेटी द्वारा सुझाए गए सुधार शामिल किए गए हैं। भाषा को सरल बनाया गया है, तकनीकी गलतियां सुधारी गई हैं और क्रॉस-रेफरेंसिंग बेहतर की गई है।

नए बिल के आने पर उठे सवालों के बीच केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पहले वाले बिल की मेहनत बेकार नहीं गई है। सिलेक्शन कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उसमें सुझाए बदलावों को जोड़कर नया बिल पेश करना एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, “पिछले छह महीनों में की गई मेहनत नए बिल में साफ दिखाई देगी।”

 

सिलेक्शन कमेटी की अहम सिफारिशें

  1. लेट आईटीआर फाइल करने पर बिना पेनाल्टी रिफंड क्लेम करने की सुविधा
  2. नोटिस जारी करने से पहले कर अधिकारियों को जवाबों पर विचार करने का निर्देश
  3. धार्मिक और परमार्थ दोनों उद्देश्यों से काम करने वाले ट्रस्टों को गुप्त दान पर पूरी तरह कर छूट
  4. टैक्स प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मॉडर्न, डिजिटल-फर्स्ट और फेसलेस असेस्मेंट सिस्टम का प्रस्ताव

उम्मीदें और असर
सरकार का दावा है कि नया कानून पारदर्शिता बढ़ाएगा, भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगा और टैक्सपेयर्स के लिए प्रक्रिया को काफी सरल बना देगा। अब यह देखना होगा कि संसद में बहस और पारित होने के बाद इसे लागू करने में कितना समय लगेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : अमेरिका में Pakistan Army Chief के बदले सुर, बोले – भारत चमचमाती कार, पाक कबाड़ ढोने वाला ट्रक

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

    Spread the love

    Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

    जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time