चाईबासा: जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस द्वारा शनिवार को सदर बाजार स्थित साईं अमन प्ले स्कूल में “रंग भरो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 40 नन्हे मुन्ने बच्चों ने भाग लिया. यह जानकारी कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष मोअज्जम बिहारी ने दी.
इस प्रतियोगिता से पूर्व गणित और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा चुका है. सभी प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को 23 जनवरी को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
प्रतियोगिता के सफल संचालन में स्कूल की प्रधानाध्यापिका बोनोलता घोष, स्वता कर्मकार, इसिका चक्रवर्ती और अंकिता कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला और रंगों का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया.
इसे भी पढ़ें: Chaibasa: ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा मशरूम की खेती पर कार्यशाला
There is no ads to display, Please add some



















































