पोटका: पोटका विधायक संजीव सरदार मंगलवार को घाटशिला पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए झारखंड सरकार के मंत्री और घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के परिजनों से मुलाकात की।
विधायक ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत नेता के बेटे सोमेश सोरेन से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन का निधन न सिर्फ झारखंड की राजनीति, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
संजीव सरदार ने कहा कि रामदास सोरेन अपने योगदान और सरल स्वभाव के लिए हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक की इस कठिन घड़ी में परिवार को धैर्य और शक्ति मिले।
इसे भी पढ़ें : Potka: पोटका के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब मिलेगा शुद्ध पेयजल
There is no ads to display, Please add some


















































