बहरागोड़ा: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी कड़ी में मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के खण्डामौदा गांव स्थित दुर्गा मांडप परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया।
इस सभा की अध्यक्षता पूर्व पोस्टमास्टर मृत्युंजय माईती ने की। उपस्थित लोगों ने कहा कि रामदास सोरेन का जाना न सिर्फ झारखंड की राजनीति बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में झारखंड की पहचान और जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ी।
सभा के अंत में दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में लक्ष्मण चंद्र गिरी, मनोरंजन गिरी, लंबोदर कुंवर, सोमेश सिंह, बंकिम पाईकिरा, रती कांत सीट, बनमली बेरा, इंद्रजीत दास, श्याम सुंदर बारिक समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Potka: पोटका के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब मिलेगा शुद्ध पेयजल
There is no ads to display, Please add some


















































